शादी में तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी वायरल होने का शौक पुलिस ने किया पूरा।

Tha Jag Samachar

मंगलौर। शादी समारोह में तमंचे के साथ डिस्को का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है

नाचता भी बढ़िया था और 𝙁𝙖𝙢𝙤𝙪𝙨 होने का शौक भी था

𝘼𝙛𝙩𝙚𝙧 𝙖𝙡𝙡 हमने कर दिया शौक पूरा हरिद्वार पुलिस 

मंगलौर क्षेत्र के हरजौली जट गांव के प्रतिभावान युवक दीपक की। यारों के यार और डांस फ्लोर में चमत्कार “दीपक” का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में काफी ट्रैंड कर रहा था जिसमें अन्य युवकों या शायद अपने फैंस से घिरा यह युवा किसी शादी समारोह में अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन कर रहा था। बाकी सब तो ठीक और वैल बैलेंश था लेकिन खटकने वाली बात ये थी कि इस दौरान दीपक हाथ में देशी कट्टा लिए हुए उसकी नुमाइश कर रहा था।

पकड़ा गया डांसर- दीपक पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम हरजौली जट कोतवाली मंगलौर

 

वीडियो वायरल होते होते जब पुलिस तक पहुंचा तो वाक्यात का लिहाज करते हुए कथित डांसर की तलाश शुरु हुई। रात के अंधेरे में रोशनी का पीछा करते हुए पुलिस दीपक के पास पहुंची आर्म्स एक्ट की धाराओं का हवाला देते हुए पूरे सम्मान के साथ दबोच लिया। फिलहाल ताजा अपडेट ये है कि दीपक को वायरल रील में दिख रहे कट्टे के साथ अदालत में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *