उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, गंगोत्री जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

Tha Jag Samachar

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुई. यह हेलिकॉप्टर गंगोत्री जा रहा था. हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें छह से सात यात्री सवार थे. इनमें से एक घायल बताए जा रहे हैं.

 

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. लोगों की भीड़ भी मौके पर है. आपदा प्रबंधन की टीम भी रवाना हो गई है.

गंगोत्री हाईवे पर हेलीकॉप्टर क्रैश – राहत एवं बचाव कार्य जारी

 

आज प्रातः गंगनानी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, SDRF, फायर, मेडिकल व अन्य राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

 

▪️ हेलीकॉप्टर हैली एयरो ट्रांस कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा से खरसाली के लिए रवाना हुआ था।

▪️ हेलीकॉप्टर में 07 लोग सवार थे (पायलट सहित)।

▪️ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 की मृत्यु और 1 घायल हैं।

▪️ यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मृतकों का विवरण

1. विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र, उम्र 57 वर्ष।

2. रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।

3. राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।

4. रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी 2 हीरानंदानी गार्डेस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।

5. कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।

6. वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।

घायल का विवरण –

1. मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *