दिल्ली में 2500 रुपए के ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन आज से, ये डॉक्‍यूमेंट्स कर लें तैयार

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

दिल्ली में बीजेपी शासित रेखा सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बाकायदा शुरू किया जाएगा. दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद के अनुसार, शनिवार को दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. जिसमें इस योजना को औपचारिक मंजूरी दी जा सकती है.

दरअसल, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें सबसे प्रमुख वादा था कि दिल्ली में सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दोपहर 12 बजे एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन भी मौजूद रहेंगी. इसमें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आईं महिलाओं का महिला समृद्धि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा.

इस योजना को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार कुछ शर्ते भी निर्धारित करने जा रही है. योजना का लाभ सिर्फ 18 से 60 साल की महिलाओं को ही मिलेगा. पात्र महिलाओं के पास वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है. जिन महिलाओं की सालाना घरेलू आमदनी तीन लाख रुपए या उससे कम है, वही इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवा सकेंगी.

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसी महिलाओं की संख्या तकरीबन 15 लाख के आसपास है. योजना कैबिनेट से मंजूरी देने के बाद आर्थिक सहायता का लाभ लेने के लिए एक वेब पोर्टल भी बनाया जाएगा. जिस पर पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. जिसके माध्यम से आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेज गोपनीय रखे जाएंगे और फिर सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं के आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में हर महीने ढाई हजार रुपए सीधे आने शुरू हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *