देहरादून स्थित बल्लूपुर चौक के होटल में लगी आग, होटल में बने धुएं के गुब्बारे

देहरादून: देहरादून के बल्लूपुर चौक स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, आग के कारण होटल में धुएं के गुब्बारे बन गए और इलाके में दहशत फैल गई।

 

बल्लूपुर स्थित आशीर्वाद टावर में सोमवार की रात को अचानक आग लग गई जिस कारण इलाके में अफरा तफरी मच गई। ये आग आशीर्वाद होटल के ब्लेसिंग बेल्स होटल में लगी, आगे लगने के कारण होटल में धुएं के गोले बन गए, और लोग दहशत में आ गए। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं आई है।

 

जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण होटल के पास से गुजर रही बारात में जलाए गए पटाखे हो सकते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़िया मौके पर पहुंचती है और आग को काबू करने की कोशिश करती है, काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *