हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, हाइवे किनारे पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत

कुशीनगर: ये हादसा नेबुआ नौरंगिया भुजौली शुक्ल गांव के पास हुआ, जब हाइवे से गुजरते हुए कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में से 4 लोग एक ही परिवार के थे। एक्सीडेंट के बाद कार को गैस कटर की मदद से काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

 

ये हादसा रविवार की रात 11 बजे हुआ जब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, और कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। कार में 8 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई और मृतकों में से 4 लोग एक ही परिवार के थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग एक शादी में शामिल होने खड्डा जा रहे थे। तभी पडरौना होते हुए कार भुजौली शुल्क के पास आकर तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और हाइवे किनारे लगे पेड़ पर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे की सीट पर बैठे हुए तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पीछे बैठे 5 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को हादसे की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंचती है और स्थानीय लोगों की मदद से कार से शवों को बाहर निकालती है।कार बुरी तरह पेड़ पर टकराने के कारण गैस कटर से उसको काटना पड़ा जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

जगह का संज्ञान लेते समय पुलिस को मौके पर एक आधार कार्ड भी मिला जो कि भीम लक्ष्मण यादव का था जिसमें मुंबई ठाणे का पता लिखा हुआ था।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कार सवार शादी में शामिल होने खड्डा जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

 

मृतकों के नाम

*हरेंद्र मद्धेशिया, रंजीत मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया निवासी नारायनपुर चरगहां ( एक ही परिवार के लोग)

*भीम यादव (मृतकों के पड़ोसी)

*एक की पहचान नहीं हुई है

 

घायलों की पहचान 

बजरंगी निवासी अहरौली बाजार थाना

राजकिशोर निवासी नारायनपुर चरगहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *