Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कार हादसा: उत्तराखंड स्थित टाइगर फॉल के पास गहरी खाई में गिरी कार, कार में सवार थे पति पत्नी और दो छोटे बच्चे

उत्तराखंड: ये घटना शनिवार को घटित हुई जब दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए पर्यटक चकराता की तरफ टाइगर फॉल घूमने जा रहे थे, तभी टाइगर फॉल के पास ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के दौरान कार में पत्नी पत्नी समेत दो छोटे बच्चे मौजूद थे। समय पर पहुंचे ग्रामीणों , एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा कार में सवार लोगों को बचा लिया गया।

                            खाई में गिरी कार 

 

ये हादसा चकराता में स्थित टाइगर फॉल के समीप हुआ जब कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, चकराता की पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

दिल्ली से आया था परिवार टाइगर फॉल घूमने

 

कार में सवार परिवार दिल्ली से उत्तराखंड स्थित टाइगर फॉल घूमने पहुंचे थे। तभी शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार के सवार परिवार दिल्ली के आदेश नगर, उत्तर पश्चिमी जिले से था। पति शैंकी सचदेवा(38), पत्नी वीणा सचदेवा (34), पुत्र रूद्राक्ष (डेढ़ वर्ष) और पुत्र जासकित (7 वर्ष) दिल्ली से उत्तराखंड आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *