मुझे ताने मिलते थे,कहते थे तू दामाद के साथ ही भाग जा,में भाग गई सास दामाद मामले में आया बड़ा अपडेट ।

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शादी से पहले सास को लेकर फरार हुए दामाद का मामला काफी सुर्खियों में रहा हर किसी की जुबान पर और सोशल मीडिया पर सिर्फ सास और दामाद के भाग जाने की खबरें थी पर अब इसमें बड़ा अपडेट सामने आया है. काफी समय से लापता चल रहे दामाद राहुल और सास अनीता देवी 16 अप्रैल को अचानक अलीगढ़ के दादों थाने पहुंच गए. जैसे ही पुलिस को उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली, दोनों को हिरासत में ले लिया गया. बता दें कि दादों थाना क्षेत्र में ही राहुल का घर स्थित है. पुलिस ने बताया कि दोनों को अब मडराक थाने ले जाया जाएगा, जहां अनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. आगे की कार्रवाई के लिए उनके बयान दर्ज कराकर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

महिला ने कहा कि…

जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसके पति से हर दिन ताना मिलता था, गाली सुननी पड़ती थी… कहते थे तू दामाद के साथ ही भाग जा, तो मैं सच में भाग गई… ये कहना है महिला का, जो बीते दिनों अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से चली गई थी. अब जब वह अलीगढ़ के दादों थाने में लौट आईं, तो वहां पुलिस के सामने रो-रोकर अपनी पूरी कहानी सुनाई.

 

मेरा पति जितेंद्र आए दिन शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता था. मैं मानसिक रूप से परेशान थी. सपना ने एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं साथ ही उसने कहा है कि ‘मैं दामाद के साथ ही रहूंगी’

 

6 अप्रैल को शादी से पहले दामाद राहुल अपनी सास अनीता देवी के साथ फरार हो गया था. फरार होने के बाद दोनों अलग-अलग जगहों पर रहे और राहुल पहले अलीगढ़ से कासगंज भागे, फिर बरेली की सैर की और आखिरकार बिहार के मुजफ्फरपुर में जाकर डेरा जमाया. दोनों मस्ती में डूबे थे, प्यार के गाने गुनगुना रहे थे, लेकिन तभी मोबाइल ऑन करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया खोला तो देखा कि अरे, ये क्या? यूपी से लेकर दिल्ली तक हर न्यूज चैनल और अखबार में उनकी लव स्टोरी हेडलाइंस बटोर रही थी! “सास-दामाद की आशिकी” ट्रेंड कर रही थी. बस, शर्मिंदगी और रिश्तेदारों की “क्या कहेंगे” वाली फिक्र ने दोनों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान किसी परिचित के माध्यम से दोनों से फोन पर संपर्क हुआ, जिसने उन्हें वापस लौटने की सलाह दी. इसके बाद, राहुल अपनी सास के साथ अलीगढ़ लौट आया और थाने में जाकर बैठ गया.

किराए की गाड़ी बुक करके थाने पहुंचें दोनों 

दोनों अलीगढ़ के दादों थाने पहुंचे और पुलिस के सामने रो-रोकर अपनी कहानी सुनाई सपना ने खुलासा किया कि मेरा पति जितेंद्र हर रात शराब पीकर मुझे मारता था, गालियां देता था. मैं टूट चुकी थी. उसी दौरान मेरी बेटी अनीता की शादी राहुल से तय हुई. राहुल से बातचीत शुरू हुई, और धीरे-धीरे हम करीब आ गए. पति की बदतमीजी से तंग आकर मैंने सोचा, क्यों न राहुल के साथ नई जिंदगी शुरू करूं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *