Char Dham Yatra 2025 में रील और वीडियो बनाने पर लगी रोक, वीडियो बनाते पाए गए तो नहीं करने दिए जाएंगे दर्शन, VIP एंट्री भी हुई बंद

Char Dham Yatra 2025 Updates: 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसकी तैयारी प्रशाशन जोरो शोरो से कर रही है। चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालु दुनिया भर के कोने कोने से आते है।इसी दौरान कुछ लोग ऐसे भी आते है जो सिर्फ सोशल मीडिया में फॉलोवर्स बढ़ाने, गलत अफवाएं, और नेगेटिव कंटेंट बना कर लोगों में गलत जानकारी फैलाते हैं। इन्हीं सब के चलते केदारनाथ मंदिर परिसर ने वीडियो और रिल्स बनाने पर रोक लगा दी है।

 

खबरों के मुताबिक केदारनाथ मंदिर परिसर के अंदर वीडियो और रील बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।इस निर्णय का मकसद शांतिपूर्वक भगतो को दर्शन करवाना है और मंदिर की पवित्रता बनाए रखना है।

बता दें पिछले साल केदारनाथ धाम में कुछ लोगों ने रिल्स बनाने के लिए समुद्र तल से 12 हजार फीट ऊपर मंदिर में ढोल नगाड़े बजाए गए, जिस वजह से काफी अव्यवस्था फैल गई थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक ढोल नगाड़े का शोर पर्वतमाला में 12 दिन तक गूंजता रहा जो कि वहां की प्रकृति के लिए ठीक नहीं था।

इसी कारण इस साल मंदिर में वीडियो या रिल बनाने वाले के साथ साथ यूट्यूबर्स को भी फोन लेजाने की अनुमति नहीं है यदि कोई व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड करते पाया गया तो उसे बिना दर्शन करे वापस भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार VIP एंट्री भी इस साल बंद कर दी गई है। बताया गया है कि पैसे देकर दर्शन करवाना भगवान के मर्यादा के खिलाफ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *