Ghibli Trend फॉलो करना पड़ सकता है भारी, बैंक बैलेंस हो जाएंगे खाली,भूल से भी ना करना ये गलतियां 

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

Ghibli Trend: Ghibli Trend आज कल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और हर व्यक्ति इस ट्रेड को फॉलो कर रहा है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि Ghibli में फोटो बनाने पर आपके फेस डिटेल्स और फोटोज का आगे जाकर गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

क्या है Ghibli Trend?

Ghibli style की शुरुआत जापान से हुई थी। इस कला में असली फोटो को पेंटिंग जैसे सॉफ्ट को टोन में बदल दिया जाता है।ChatGpt या OpenAI टूल की मदद से ये फोटो Ghibli स्टाइल में बदली जा सकती हैं।

 

Cyber ठगों तक पहुंच सकती है पर्सनेल डिटेल्स

Ghibli स्टाइल फोटो को लेकर कई एक्सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है।Ghibli स्टाइल की वजह से साइबर ठगों को एक और तरकीब मिल चुकी है। ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में हर कोई व्यक्ति अपनी पर्सनल फोटो और फेशियल इनफॉर्मेशन दूसरी वेबसाइट में शेयर कर रहे हैं। साइबर ठग इन डिटेल्स का गलत इस्तेमाल कर के आपके बैंक अकाउंट और UPI तक पहुंच सकते। क्योंकि ऐसे कई बैंक्स हैं जो फेशियल इनफॉर्मेशन से खुल सकते हैं साथ ही आपका फोन भी अनलॉक कर सकते हैं।या सोशल मीडिया के अकाउंट्स में भी लोग इन किया जा सकता है।

 

फ्री के चक्कर में ना करे दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल

Chatgpt के अलावा ऐसी कई दूसरी वेबसाइट्स हैं जो फोटो को Ghibli स्टाइल में बदल रही हैं वो भी बिना सब्सक्रिप्शन के। फ्री होने के चक्कर में लोग कैसी भी अनजान वेबसाइट्स पर अपने फोटो शेयर कर रहे हैं जो कि बाद में जाकर काफी नुकसान पहुंचा सकती है।क्योंकि साइबर स्कैमर्स भी ऐसी वेबसाइट बना रहे हैं जिससे वो लोगों की तस्वीरें इकठ्ठा कर सके और लोगों को चुना लगा सके।

 

सस्ते के झांसे में ना आए

Ghibli स्टाइल में फोटो बदलते समय ध्यान रखें कि सिर्फ ऑथेंटिक (Chatgpt) और ऑफिसिकल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करा जाए।

फ्री या सस्ते वेबसाइट्स के झांसे में ना आए ये साइबर ठगों की चाल हो सकती है जिससे वह लोगो की डिटेल्स चोरी कर सके और लोगों को ठग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *