छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रह रहे एक किसान ने Dream 11 पर क्रिकेट टीम बनाई थी,अपनी समझ और सूझ बूझ के चलते उसकी टीम ने सबसे जड़ा अंक बनाए जिस कारण किसान ने 1 करोड़ रुपए जीते। जिसके बाद खुशी से किसान ने पूरे गाँव में मिठाई भी बाटी और बताया कि खेती और बच्चों के भविष्य के लिए ये पैसे बहुत अहमियत रखते हैं।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के जगन्नाथ सिंह सिदार ने ड्रीम 11 फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफार्म पर 1 करोड़ रुपए जीते। जगन्नाथ ने 23 मार्च को ड्रीम 11 में क्रिकेट टीम बनाई थी जिसके कप्तान जे डफी और वाइस कप्तान एच रउफ को बनाया था।
ये मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का था ,जिसमें किसान ने अपनी समझदारी के चलते शानदार टीम बनाई और 1138 प्वाइंट हासिल किए, जिस कारण टीम सबसे आगे पहुंच गई और किसान को एक करोड़ की जीत हासिल हुई।
जगन्नाथ बने गांव के लिए उदाहरण
जगन्नाथ की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल छाया हुआ है। उसके घर के आगे लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है उसकी सफतला की बधाई देने के लिए।
जगन्नाथ की सूझ बूझ से गांव के ओर लोग भी प्रतीत हो रहे हैं। उनकी ये कामयाबी इस चीज का उदाहरण है कि क्रिकेट की समझ ,मेहनत और सही निर्णय से किस्मत चमक सकती है।

जीत के पैसे करेंगे परिवार के सपने पूरे
जगन्नाथ ने बताया कि वो जीते हुए पैसों से वो एक पक्का घर बनाएंगे और पिताजी का इलाज भी अच्छे से करवा सकेंगे।साथ ही खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदेंगे जिससे उन्हें खेती करने में आसानी होगी।
जगन्नाथ ने कहा, मने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे इतना बड़ा मौका मिलेगा ,ये कामयाबी उनके और उनके परिवार के सपने पूरे करेगी।
बता दें जगन्नाथ ने अभी तक 7 लाख रुपए निकल लिए है, धीरे धीरे करके बाकी की धनराशि भी जगन्नाथ को मिल जाएगी।