लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण हादसा,ट्रक ने मारी गाड़ी को टक्कर, 2 लोगों के मौत की आशंका

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

Dehradun: देहरादून स्थित डोईवाला के पास ओवरलोड ट्रक ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

 

ये घटना सुबह करीब 7:30 बजे घटी जब ओवरलोड डंपर ने टोल पर खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। डंपर देहरादून की तरफ से आ रहा था और रेत से भरा हुआ था तभी अनियंत्रित होकर टोल पर खड़ी गाड़ियों से टकरा गया। तेजी से टकराने के कारण डंपर पोल के बीच में दब गई ।इस घटना में दो लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मशीन के द्वारा दबी हुई गाड़ी को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *