उत्तराखंड में बारिश का कहर , मकान ढहने से मलबे में फंसा परिवार!

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

बागेश्वर: होली के पर्व बिगड़ते मौसम पर जहां मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश हो रही थी, वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली। इसी बीच बागेश्वर के इलाके में एक बड़ी घटना भी हो गई , जहां बारिश के कारण मकान गिर गया और इस हादसे में 8 लोग मलबे के अंदर फंस गए ।

ये घटना उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुई जहां तेज बारिश के कारण कई मकान ढह गए, इस हादसे में 8 लोग मलबे की चपेड में आ गए जिन्हें रेस्क्यू टीम की मदद से निकला गया।
सूत्रों के मुताबिक एसडीआरएफ (SDRF) को जब सूचना मिली कि बागेश्वर जिले के सैलानी गांव में बारिश के कारण एक मकान ढह गया है जिसमें कुछ लोग मलबे के नीचे दब चुके थे तब टीम मौके पर अपने संसाधनों के साथ पहुंचती है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करती है।

एसडीआरएफ , पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेट टीम की मदद से घर में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें रेस्क्यू टीम द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

मलबे में फंसे लोगों के नाम:
65 वर्ष के केदार राम
60 वर्ष की हरमा देवी
31 वर्ष की राधा
13 वर्ष की आरती
7 वर्ष की निकिता
9 वर्ष का दीपांशु
7 वर्ष का ऋषि (घायल)
डेढ़ वर्षीय की साक्षी (घायल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *