बॉलीवुड का एक्टर बेच रहा है देहरादून में मोमोज, चला रहे है मैगी प्वाइंट, परोस रहे हैं गजब का स्वाद।

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

Dehradun: बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर भूपेंद्र तनेजा देहरादून के धर्मपुर में अपना ‘मोमोज फास्ट फूड ‘का स्टॉल चलाते हैं। इस काम में उनकी पत्नी सुषमा तनेजा भी उनका खूब साथ देती है। एक्टर ने बताया कि उन्हे फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ खाना बनाने का भी शोक हैं।

भूपेंद्र तनेजा देहरादून के धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड पर अपना फास्ट फूड का स्टॉल चलाते हैं, उन्हें तरह तरह की दिश बनाना पसंद है। भूपेंद्र तनेजा ने बताया कि उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है उन्होंने अपने शोक के चलते ये मोमोज फास्ट फूड स्टॉल शुरू किया है।

बता दें कि भूपेंद्र तनेजा पिछले 29 सालों से बॉलीवुड में कम कर रहे हैं। उन्होंने मूवीज , सीरियल ,बॉलीवुड फिल्म्स के साथ साथ हॉलीवुड में भी मूवीज करी है। सबसे ज्यादा उन्होंने बॉलीवुड में काम किया है।
भूपेंद्र तनेजा ने तांडव वेब सीरीज, आखिरी सच, गंस एंड गुलाब, पीएम नरेंद्र मोदी, बत्ती गुल मीटर चालू, लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म 12th फेल है जिससे उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली है।

 

12वीं फेल फिल्म

फिल्मों के साथ साथ उन्हें हमेशा से ही कुकिंग का भी काफी शोक रहा है । बॉलीवुड एक्टर होने के बावजूद उन्हें सड़क किनारे स्टॉल लगाने में कोई शर्म नहीं है, इस कम में उनकी धर्मपत्नी सुषमा तनेजा भी बहुत साथ देती हैं, कभी अगर उन्हें शूटिंग के लिए जाना भी पड़ता है तो उनकी पत्नी ही स्टॉल को चलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *