काज़ी पीर सैय्यद अशरफ हुसैन ने करी हिन्दुओं से अपील

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

इस बार की होली को लेकर दोनो समुदाय के लोगो के बीच काफी तनाव का माहोल बना हुआ है। दरअसल इस बार की होली और जुम्मे की नमाज एक साथ पड रही है…जिस कारण दोनो ही समुदाय के बीच काफी मतभेद देखने को मिल रहा है…

इसी दौरान आल इंडिया मुस्लिम जमानत के प्रदेश अध्यक्ष और नायब शहर काजी पीर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने लोगों से अपील करी है ताकि होली का त्यौहार और नमाज में किसी की भी आस्था को ठेस ना पहुँचे।

काजी ने कहा होली के दौरान मुसलमान तीन-चार घंटे तक सड़कों पर न निकलें, कोई जरुरी काम हो तभी बाहर निकले और अगर गलती से कोई रंग डाल भी दे तो घर आकर रंग को धो दें , रंगो के पानी से कोई नापाक नहीं होता है। काजी ने मुसलमानों और मस्जिद के इमामों से आग्रह करते हुए कहा कि होली और जुमा एक दिन पड़ रहा है नमाज विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर होती है। जिन इलाकों में मिलीजुली आबादी है, उन क्षेत्रों में जुमे की नमाज का समय आपसी सलाह-मशवरे से अगर जरूरी हो तब्दील कर लें।

होली और जुमा शांति और सोहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। छोटी-मोटी बातों पर कानून अपने हाथ में न लें साथ ही हिंदु लोगों से अपील करते हुए कादरी ने कहा कि हिजाब पहनी महिला और रोजेदार मुसलमान पर रंग न डालें। बच्चों को भी इस बारे में समझाएं और एहतिहात बरसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *