ये कैसा इश्क! वो बेवफा… उसे अपनी सुंदरता पर घमंड’, गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन

Uttarpradesh: कानपुर जिले के बर्रा से एक नाबालिक की हत्या का मामला सामने आया है जहां सरफिरे प्रेमी शिवम ने पहले प्रेमिका को अपने कमरे पर बुलाया जहाँ लड़की ने शिवम के फोन में दूसरी लड़कियों की फोटो और विडियो देखली, जिसे देख के दोनों में बहस हो गई जिसके बाद शिवम ने युवती का गला काट कर उसकी जान लेली।

नौबस्ता के खांडेपुर निवासी परचून दुकानदार की 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा थी। वह सोमवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ कर्रही बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली। बाजार पहुंचने पर उसने सहेली के मोबाइल फोन से गुंजन विहार में रहने वाले प्रेमी शिवम वर्मा को काल की। शिवम वर्मा मूलरूप से फतेहपुर के महेशपुर हसनगंज का रहने वाला है और राजकुमारी के मकान में किराए पर रह रहा था। प्रेमी से बात करने के बाद वह सहेली से दस मिनट में आने की बात कहकर चली गई। जिसके बाद आरोपी शिवम ने सहेली को फोन करके घटना की सूचना दी और छात्रा के पिता को बताने के लिए कहा।

आरोपी ने बताया कि वो नाबालिक छात्रा को पिछले डेढ़ साल से जानता था , पहले उनकी बात चीत इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई, दोनों रिलेशन में थे। आरोपी के अनुसार छात्रा उसके कमरे पर काफी बार आ चुकी थी।
लेकिन जब इस बार दोनों गुंजन विहार स्थित किराए के मकान पर पहुंचे तो छात्रा ने उसके मोबाइल में अन्य युवतियों के साथ फोटो और वीडियो देख लिए, जिस पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया , दोनों की हाथापाई भी हुई जिस दौरान आरोपी शिवम ने छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी।
आरोपी ने गर्लफैंड की सहेली को फोन करके घटना की जानकारी दी और उसके पिता को बताने के लिए कहा। जिसके बाद छात्रा के पिता सहेली के साथ शिवम के कमरे में पहुंचे। कमरे में बेटी का शव खून से लथ पथ पड़ा था।

सूचना पर डीएसपी साउथ आशीष श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच करी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बता गया कि सर्जिकल ब्लेड की तेज धारा के कारण छात्रा की गर्दन 90 फीसदी से ज्यादा कट गई, जिससे सांस की नली और ज्यादा खून बहने से मौत हो गई।
पुलिस ने शिवम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, साथ ही परिजनों ने शिवम पर चोरी का भी इल्ज़ाम लगाया है, परिजनों ने बताया कि छात्रा के गले की चैन, सोने की अंगूठी और कान के बाले गायब है। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया की लूट की धारा बढ़ाई जाएगी और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *