देहरदून में 17 वर्षीय नाबालिक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब ,अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड के देहरादून में 17 साल की नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई है। नाबालिग की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि

उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से चली गई है। यह घटना शनिवार की बताई गई है। उन्होंने बेटी की काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया गया कि उसने अपनी बेटी को किसी बात को लेकर डांटा था। जिसके बाद वह घर से निकल गई है। किशोरी की मां ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी को अज्ञात बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

किशोरी मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर 17 वर्षीय नाबालिग घर से निकली है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि किशोरी को जल्द ही बरामद कर उन्हें सौंपा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *