Dehradun: राजधानी देहरादून में बेखौफ अंदाज में बदमाशों ने लूट जैसे अपराध को दिन दहाड़े दिया अंजाम। स्कूटी पर सवार होकर आए और केंद्र संचालक को हथियार दिखा कर 3.5 लाख रुपए लूट कर ले गए।।
देहरादून के वाणी विहार स्थित भगत सिंह कॉलोनी के पाल जनसेवा केंद्र है, जहां पैसों से संबंधित मिनी एटीम, बैंक, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल रिचार्ज, फोटो कॉपी, आय प्रमाण पत्र, स्थाई प्रमाण कार्ड आदि सहित अन्य काम किए जाते हैं। मंगलवार को करीब 4 बजे जनसेवा केंद्र में कुछ लोग पैसे जमा करने पहुंचे। इसी दौरान 3 बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए और पैसे लूट कर चले गए। जिसमें से 2 बदमाश केंद्र के अंदर घुसे और एक बाहर निकरानी करने के लिए खड़ा रहा।
बदमाशों ने हथियारों के दम पर केंद्र संचालक अरुण पॉल से 3.5 लाख रुपए लूट लिए। जब संचालक ने बदमाशों का पीछा कर उनको रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी , जिस कारण संचालक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गए।
घटना की सूचना पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने केंद्र का जायजा लिया और हर तरफ हाई अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि 2 बदमाशों ने मास्क लगाया है था जबकि एक बिना मास्क के था। जिस स्कूटी से बदमाश घटना करने पहुंचे थे पुलिस उस स्कूटी की जांच कर रही है, स्कूटी नंबर मिलने से बदमाश आसानी से पकड़े जा सकते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार घटना का पर्दाफाश करने के लिए अलग अलग टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
