3 साल का प्यार उसके बाद दोस्तो संग मिलकर की अपने प्रेमी की हत्या नाबालिक गर्लफ्रेंड की खौफनाक साजिश

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

नाबालिग प्रेमिका ने रचाई खौफनाक साजिश, दोस्तों संग मिलकर प्रेमी की हत्या

The Jag Samachar

रुड़की/हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महज 17 साल की नाबालिग प्रेमिका ने अपने दोस्त और उसके साथियों के साथ मिलकर 18 वर्षीय प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए नाबालिग युवती और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

मामला कैसे खुला?

13 अगस्त को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी अर्जुन सिंह भंडारी ने अपने बेटे दीपक रावत (18) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि दीपक का एक नाबालिग युवती से प्रेम संबंध था। घरवालों के विरोध के चलते दीपक शादी से बच रहा था और युवती से दूरी बनाने लगा था। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ा।

लव ट्रायंगल से हत्या तक

जांच में पुलिस को पता चला कि युवती की दोस्ती गाजियाबाद निवासी राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर से भी थी। राजा ने दीपक को युवती से दूर रहने की धमकी दी थी। जब दीपक ने युवती पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, तो युवती ने यह बात राजा को बताई। इसके बाद राजा ने युवती और अपने दोस्तों संग मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

10 अगस्त की रात युवती ने दीपक को फोन कर मोदीनगर चलने को कहा। वहां सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा और उसके दो दोस्त मिले। युवती ने दीपक को राजा को अपना रिश्तेदार बताया। इसके बाद चारों लोग दीपक को लेकर छोटा हरिद्वार नहर पटरी पहुंचे। तड़के सुबह करीब 1 बजे आरोपियों ने दीपक का गला दबाकर हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तारियां और तलाशी

पुलिस ने युवती की निशानदेही पर आरोपी मोहसिन (18) निवासी सीकरी कलां, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी राजा शर्मा और एक अन्य साथी घटना के बाद मुंबई भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम मुंबई भेजी गई है। युवती और मोहसिन की निशानदेही पर पुलिस ने दीपक का शव हापुड़ जिले के देहरा झाल क्षेत्र से बरामद कर लिया।

पुलिस की सराहना

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस को महज 36 घंटे में सुलझा लिया। इस पर पुलिस टीम को 2500 रुपये और आईजी गढ़वाल ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *