Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जानिए आज का राशिफल, अमृत काल में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य।

The Jag Samachar

आज राहुकाल 07:28 प्रात: से 09:07 प्रात: तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज शतभिषा – 01:00 पी एम तक, फिर पूर्व भाद्रपद का योग है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, खासकर वैवाहिक जीवन के लिए। इस दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करना शुभ माना जाता है। चन्द्रमा आज कुम्भ राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:48 प्रात: और सूर्यास्त 07:04 सायं बजे होगा।आज 11 अगस्त को प्रातः 06:28 बजे से 01:00 बजे तक अमृत योग बन रहा है जिससे मेष राशि वालों के करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल रहे हैं। मिथुन राशि वाले नौकरी में अपने काम तय समय पर पूरा कर पाएंगे। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा होने की संभावना है। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। धनु राशि वालों का कोई रुका हुआ या अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा । ज्योतिष मान्यता के अनुसार अमृत योग के शुभ समय में किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहती है और यह यात्रा, खरीदारी तथा नए कार्यों के शुभारंभ के लिए उत्तम माना जाता है।

 

आज का पंचांग

सूर्योदय : 05:48 प्रात:

सूर्यास्त : 07:04 सायं

चंद्रमा : कुम्भ राशि

तिथि : द्वितीया – 10:33 ए एम तक, फिर तृतीया

नक्षत्र : शतभिषा – 01:00 पी एम तक, फिर पूर्व भाद्रपद

पक्ष : कृष्ण पक्ष,भाद्रपद

योग: अतिगण्ड – 09:34 पी एम तक, फिर सुकर्मा

वार : सोमवार

राहुकाल: 07:28 प्रात: से 09:07 प्रात:

शक संवत : 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

आज का राशि फल

♈ मेष राशि

 

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ छोटी-सी गलतफहमी को बातचीत से सुलझा लें। सेहत में पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग लाल, अंक 3

 

♉ वृषभ राशि

 

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जिसे धैर्य से संभालें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत में थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग गुलाबी, अंक 6

 

♊ मिथुन राशि

 

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियों के बावजूद आप अपने काम पूरे कर पाएंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लेने का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग हरा, अंक 5

 

♋ कर्क राशि

 

आज आपको अपने कामों में तेजी लाने की जरूरत है। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी, लेकिन समय प्रबंधन जरूरी है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत में ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग सफेद, अंक 2।

 

♌ सिंह राशि

 

आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में सुखद समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन बाहर का खानपान कम करें। भाग्यशाली रंग सुनहरा, अंक 1

 

♍ कन्या राशि

 

आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा, लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। इस समय की गई मेहनत का नतीजा आपको बहुत जल्द मिलने वाला है। आज किसी काम में अचानक फायदा होने की स्थिति बन रही है। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करें। अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें और तरक्की करें। इस समय भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन अनुभवी लोगों के बीच बचाव से समस्या का हल भी जल्दी ही हो जाएगा। संतान की संगत पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर फैसला लेना बहुत जरूरी है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग हरा, अंक 7

 

♎ तुला राशि

 

आज का दिन वित्तीय मामलों में लाभदायक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। व्यापारिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से अच्छे नतीजे सामने आएँगे, लेकिन शेयर और सट्टे से जुड़े लोग सावधानी से काम करें। किसी कर्मचारी की चिकनी-चुपड़ी बातों पर भरोसा न करें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। सेहत में हल्की थकान महसूस होगी। भाग्यशाली रंग नीला, अंक 4

 

♏ वृश्चिक राशि

 

आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज आपके ऊपर कुछ खास जिम्मेदारियाँ आएँगी और आप उन्हें अच्छी तरह से पूरा भी करेंगे। आप पूरी लगन से अपने कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने से सुकून और राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ी किसी बात पर भाइयों से बहस होने की संभावना है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से परिस्थितियाँ संभाल लेंगे। निवेश से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत में पुराने रोग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग मैरून, अंक 9

 

♐ धनु राशि

 

आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है, तो अभी बहुत ज्यादा धैर्य और मेहनत की जरूरत है। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ या अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग पीला, अंक 5

 

♑ मकर राशि

 

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी। भाग्यशाली रंग काला, अंक 8।

 

♒ कुंभ राशि

 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे।पारिवारिक मामलों में धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियाँ और ज्यादा बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति के किसी काम में रुकावट आने से तनाव रहेगा। परिवार में किसी की सलाह लाभकारी होगी। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है। सेहत में ठंड-जुकाम से बचें। भाग्यशाली रंग नीला, अंक 6

 

♓ मीन राशि

आज दिन भर काम के बोझ की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। इसलिए आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर काम पर अपना ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई फायदेमंद और नजदीकी यात्रा भी संभव है। राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई खास चीज खोने की आशंका है।कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत उत्तम रहेगी। भाग्यशाली रंग बैंगनी, अंक 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *