दरिंदगी की सारी हदें हुई पार, गैंगरेपकरने के बाद नाबालिक को फेंका छत से..

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

लक्सरः पथरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गांव के तीन युवकों ने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया, जिसके बाद उसे छत से फेक दिया। जिसके बाद पीड़ित लड़की गांव के परिजनों को गंभीर हालत में मिली। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया और गुनहगारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करी।

 

 

यह घटना शनिवार को सामने आई जब नाबालिग लड़की अपने गांव के पास स्थित घर के पीछे गंभीर रूप से घायल की हालत में मिली। पीड़ित ने गांव के ही तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गैंगरेप करने के बाद युवकों ने कुछ लोगों को आता देख डर के मारे उसे छत से नीचे फेंक दिया थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें नाबालिग मकान के पीछे झाड़ियों में पड़ी हुई और दर्द से कराहती हुई दिखाई दे रही है।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और परिजनों की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।साथ ही नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।वहीं घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *