उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 5 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

 

प्रशासन ने जारी किया आदेश

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि भारी बारिश की स्थिति में आपातकाल जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में एहतियातन स्कूलों में अवकाश घोषित करना जरूरी हो गया है। अन्य जिलों के डीएम ने भी मौसम विभाग के रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया।

 

आदेश के तहत ये संस्थान रहेंगे बंद

 

सभी शासकीय और निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक),सभी आंगनबाड़ी केंद्र,कुछ जिलों में उच्च शिक्षण संस्थानों को भी एहतियातन बंद किया जा सकता है।

 

 

पहले भी हुई थी असमंजस की स्थिति

 

बता दें कि सोमवार को भी देहरादून में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से देर से सूचना मिलने के कारण कई छात्र स्कूल पहुंच चुके थे या रास्ते में थे। यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि रविवार को केवल “येलो अलर्ट” जारी किया गया था, लेकिन सोमवार सुबह हालात बिगड़ते देख तत्काल स्कूल बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा।

 

 

आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *