Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दिशा पटानी की बहन खुशबू ने प्रेमानंद महाराज को लेकर दिया ऐसा बयान,कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी….

मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी की बड़ी बहन खुशबू पटानी ने एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कोई भी बयान नहीं दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

 

हालांकि, खुशबू पटानी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने लिखा — मैंने प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। मेरा बयान अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए गए एक अपमानजनक बयान पर था। मेरा नाम जबरन इस विवाद में घसीटा जा रहा है। अगर यह जारी रहा तो मुझे कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।”

 

 

क्या है मामला?

 

हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान की आलोचना करते हुए खुशबू पटानी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अनिरुद्धाचार्य को “बेशर्म” और “महिलाओं का अपमान करने वाला” बताया था।

 

लेकिन बाद में इसी वीडियो को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज को लेकर बयान दिया है, जो कि पूरी तरह गलत है।

 

क्लैरिफिकेशन के साथ दी चेतावनी

 

खुशबू पटानी ने यह भी कहा कि उनका बयान पूरी तरह अनिरुद्धाचार्य के महिला विरोधी दृष्टिकोण पर आधारित था और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरें उनके सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान को गलत तरीके से फैलाया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *