धमाके से दहला दून एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती

देहरादून:राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एलपीजी सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद हुए धमाके में एक ही परिवार के पाँच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

 कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना पटेलनगर स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी बस्ती में हुई। यहाँ विजय साहू नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 6:45 बजे बंद कमरे में रखा एलपीजी सिलिंडर धीरे-धीरे रिसाव कर रहा था। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियाँ बंद थीं, जिससे गैस पूरे कमरे में भरती चली गई। जैसे ही किसी ने गैस या बिजली का स्विच चालू किया, तेज धमाका हो गया।

हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

इस धमाके में विजय साहू सहित परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। घर का पूरा हिस्सा धमाके से क्षतिग्रस्त हो गया है।

 मौके पर पुलिस और दमकल टीम

धमाका होते ही पटेलनगर थाने की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। गैस रिसाव की वजह से आसपास के मकानों को एहतियातन खाली कराया गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना की सटीक वजहों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *