उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवतियों ने मंदिर में शिवलिंग से बाकायदा रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद धार्मिक समुदायों और आम जनता में हलचल मच गई है।
क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सावन महीने के शुभ अवसर पर चार युवतियाँ एक मंदिर में पहुँचीं और वहाँ शिवलिंग को फूलों और वस्त्रों से सजाया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक शादी की तरह पूजा-पाठ, मंत्रोच्चारण, सिंदूर और चूड़ियों के साथ शिवलिंग से विवाह किया। वीडियो में युवतियाँ शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो से लोगों में बटी राय
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक वर्ग इसे “आस्था की मिसाल” बता रहा है, तो वहीं दूसरा इसे “धार्मिक अंधविश्वास” और “नाटक” करार दे रहे है।
कई धार्मिक संगठनों ने इस कृत्य को सनातन परंपराओं के विरुद्ध बताया है, जबकि कुछ लोगों ने इसे निजी आस्था और श्रद्धा से जुड़ा व्यक्तिगत निर्णय माना है।
प्रशासन और कानून की स्थिति
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के किस ज़िले में हुई, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की शादियाँ केवल “आध्यात्मिक प्रतीक” हो सकती हैं, इनकी कानूनी वैधता नहीं होती।