कांवड़ यात्रा में स्वच्छ भारत की गूंज, चमक उठे रस्ते और घाट

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

हरिद्वार: सावन माह के पहले सोमवार के बाद हरिद्वार प्रशासन ने शहर में चलाए महासफाई अभियान के तहत एक ही दिन में 300 मीट्रिक टन से अधिक कचरा साफ कर डाला। कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने से शहर की सड़कों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर भारी मात्रा में प्लास्टिक, भोजन सामग्री और अन्य कूड़ा जमा हो गया था।

हरिद्वार नगर निगम, सफाई कर्मियों, और जिला प्रशासन ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया। शहर के हर की पौड़ी , भीमगोडा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, और मुख्य बाजारों में रातभर सफाई का कार्य चला।

 

नगर आयुक्त ने बताया कि “हमारे पास सीमित संसाधन होने के बावजूद हमने रातभर लगातार सफाई कराई ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ हरिद्वार मिल सके। यह अभियान पूरे सावन तक चलता रहेगा।”

कांवड़ मेले में इस बार अनुमानित 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिससे स्वच्छता और यातायात दोनों ही बड़े मुद्दे बन गए थे। नगर निगम की 24 टीमों और 300 सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया।

 

 

स्थानीय लोगों ने भी अभियान में सहयोग दिया, और युवाओं के स्वयंसेवी समूहों ने घाटों की सफाई में हाथ बंटाया। प्रशासन का कहना है कि आगे के सोमवारों के लिए भी विशेष सफाई योजना तैयार कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *