काशीपुर में बिना मान्यता संचालित दो मदरसे सील, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

काशीपुर: प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के संचालित हो रहे दो मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों के प्रबंधकों को दोबारा अवैध रूप से संचालन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों की चेकिंग के लिए निकले थे। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों में दबिश दी।

 

जांच के दौरान टीम ने मदरसा मो0 हनीफ सिद्धकी और कासिफ उल उलूम का निरीक्षण किया। तहसीलदार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया।

 

मौके पर मौजूद दोनों मदरसों के प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमद को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि मदरसों को दोबारा अवैध रूप से संचालित करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *