देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

MDDA Advertisement

देहरादून: जिले में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अलर्ट के मद्देनजर देहरादून जिले में 31 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 30 अगस्त को जारी आदेश में बताया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल से जारी अपडेटेड मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की भी आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने आपदा न्यूनीकरण और विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार 31 अगस्त को देहरादून जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश का सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *