वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, इतने श्रद्धालुओ की मौत, कई अन्य घायल

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

कटरा (जम्मू-कश्मीर)। वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर लेकर आई। पुराने यात्रा मार्ग पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 8:50 बजे हुआ जब श्रद्धालुओं की भीड़ यात्रा मार्ग से गुजर रही थी। अचानक पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, SDRF और श्राइन बोर्ड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन श्रद्धालुओं को काक्रयाल स्थित नारायणा अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग को बंद कर दिया था, जिसे बाद में साफ कर दोबारा खोल दिया गया है।

 

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से खराब मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक कटरा और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है और सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से यात्रियों को नए मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी गई है, जबकि पुराने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मौसम की मार से यात्रा में बाधा की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *