ट्रक में उठ रही थी आग की लपटे , जब पुलिस ने ट्रक खोला तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए ….

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है. पंचायत चुनाव का मतदान 24 जुलाई को होना है. वहीं पुलिस की ओर से चुनाव को देखते हुए चेकिंग की जा रही है. इस दौरान शराब की तस्करी भी होने लगी है. विगत दिन सोमेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कैंटर वाहन में अचानक आग लग गई. पुलिस ने आग पर काबू पाने के बाद जब कैंटर की जांच की तो वाहन में लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार विगत रात्रि सोमेश्वर थाना में सूचना आई कि पथरिया मजखाली मार्ग पर एक कैंटर में आग लग गई है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहा पर कैंटर uk04 सीसी 1994 में आग लगी थी और वाहन ने आग की विकराल लपटे उठ रही थी. पुलिस टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग धधकती गई. तुरंत फायर ब्रिगेड रानीखेत को सूचना दी गई सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था. आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने वाहन की चेकिंग की तो कैंटर में शराब की अवैध पेटियां रखी मिली, जिसमें से कई पेटियां जल गई थी.

गश्त के दौरान आग की लपटों से घिरे कैंटर से अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा किया गया बरामद।

➡️ 840 बोतल, 168 अध्धे, 8208 पव्वे (मैकडॉवेल No.1)

➡️ आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत

➡️ अभियुक्त की तलाश जारी

फायर यूनिट रानीखेत का सहयोग सराहनी

य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *