अब मुफ्त में कर सकेंगे यह लोग चार धाम की यात्रा…. बस करना होगा यह काम

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत इस बार भी वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम की मुफ्त यात्रा का अवसर मिलेगा। योजना के तहत देहरादून जिले से अब तक 40 बुजुर्गों ने तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन किया है। मानसून सीजन के बाद इन यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।

 

यह योजना उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही है, जो आर्थिक रूप से तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ हैं। सरकार की ओर से चयनित बुजुर्गों को यात्रा, आवास और भोजन समेत पूरी सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

 

धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को आध्यात्मिक शांति और मानसिक संतुलन प्रदान करना है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस योजना के तहत विभिन्न धामों की यात्रा करते हैं।

 

योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता के अंतर्गत व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और आवेदक उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से की जा रही है।

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार, जैसे ही मानसून का मौसम समाप्त होगा, चयनित बुजुर्गों की यात्रा की तिथि तय कर उन्हें रवाना किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

 

इस योजना के अंतर्गत पहले भी अनेक बुजुर्गों ने हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा कर लाभ उठाया है। देहरादून से मिले उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए अन्य जिलों से भी आवेदन आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *