रिस्पना पुल पर आम से भरा ट्रक पलटा, भारी जाम से लोग हुए परेशान

देहरादून: शनिवार सुबह देहरादून के रिस्पना पुल पर आम से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिससे पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हादसे के कारण कई लोग ऑफिस और स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक देहरादून की ओर आ रहा था और पुल पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक में बड़ी मात्रा में आम लदे थे, जो सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया और सड़क को साफ किया गया

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका है।

 

प्रशासन ने ट्रक मालिकों और ड्राइवरों से अपील की है कि वे शहर में तय समय पर ही भारी वाहन चलाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *