देवप्रयाग: देवप्रयाग के पवित्र स्थल नृसिंहाचल में सोमवार की सुबह अचानक एक पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नृसिंहाचल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही आम रहती है। घटना के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आ गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और राहत टीम को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का काम जारी है। एहतियातन प्रशासन ने नृसिंहाचल के आसपास की पहाड़ियों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम देवप्रयाग ने बताया कि क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा रहा है और लोगों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस मार्ग से न गुजरें।