Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कांवड़ यात्रा: आज से देहरादून में हुए रूट डायवर्ट, बाहर निकलने से पहले जान ले ये रास्ते..

देहरादून:  सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर देहरादून पुलिस ने खास तैयारी कर ली है। हर साल लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव और शहरों की ओर रवाना होते हैं। इस बार 10 जुलाई से यात्रा शुरू हो गई है, और इसे देखते हुए देहरादून में ट्रैफिक का नया रूट प्लान लागू किया गया है, जो 19 जुलाई तक जारी रहेगा।

 

 

किस-किस इलाके में ट्रैफिक बदला जाएगा?

 

शहर के कई इलाके इस ट्रैफिक प्लान से प्रभावित रहेंगे, जिनमें खासकर राजपुर रोड,रायपुर,डोईवाला,प्रेमनगर,क्लेमेंट टाउन,रिस्पना पुल,जाखन शामिल हैं।

इन इलाकों में कुछ सड़कों को एकतरफा किया जाएगा, कुछ पर गाड़‍ियों की एंट्री बंद रहेगी और कई जगहों से भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।

 

पुलिस ने देहरादून के लोगों से अपील की है कि जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें, और निकलें तो पहले ये देख लें कि कौन सा रास्ता खुला है और कौन सा बंद। कोशिश करें कि यात्रा के दिनों में शहर में निजी गाड़ी का इस्तेमाल कम करें और जहां तक हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें।

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़‍ियों को छूट रहेगी। उनके रास्तों पर कोई रोक नहीं होगी।

 

 

कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

 

यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने कई हेल्प डेस्क, पानी की व्यवस्था, और प्राथमिक उपचार केंद्रों की व्यवस्था की है।

शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और यातायात कर्मी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *