बकराईद पर्व को लेकर विकासनगर पुलिस अलर्ट, संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। आगामी बकराईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए कोतवाली विकासनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं थाना क्षेत्र में निवासरत गौकशी, पशु क्रूरता एवं पशु चोरी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके अभियुक्तों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

पुलिस द्वारा प्रतिदिन थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही थाना क्षेत्र की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बकराईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी समुदायों के लोगों के साथ समय-समय पर गोष्ठियां आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को रोका जा सके।

 

इसी क्रम में 25 मई की रात्रि में पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों एवं पूर्व में गौकशी, पशु क्रूरता और पशु चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों के मसकनों पर दबिश दी। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *