उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

उत्तराखंड। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के सम्मान में प्रदेशभर में तीन दिन तक राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में राज्य के सभी जनपदों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

शासन के निर्देशों के मुताबिक, शोक अवधि के दौरान सरकारी कार्यक्रमों में सादगी बरती जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

प्रदेशभर में शोक की लहर

भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। उन्हें ईमानदार छवि, अनुशासन और सुशासन के लिए जाना जाता रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *