कांग्रेस को झटका: संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जस पंवार समेत 3 कलाकार BJP में

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से एन वक्त पहले भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग–केदारनाथ घाटी से अभिनेता, डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर जस पंवार,लोक गायक साहब सिंह रमौला और म्यूजिक प्रोड्यूसर–डायरेक्टर रज्जी गोसाईं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली!!

इस मौके पर जस पंवार (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ठ, रुद्रप्रयाग एवं पूर्व प्रदेश महासचिव) ने कहा कि उन्होंने भाजपा की ओर रुख इसलिए किया है क्योंकि पार्टी ने प्रदेश में फिल्म पॉलिसी के माध्यम सेलोकल और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए लगातार अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि अब वे सभी मिलकर इस पहल को और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे,

ताकि उत्तराखंड के कलाकारों को अधिक अवसर मिलें और उनकी ग्रोथ के लिए बेहतर माहौल तैयार होस के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *