शहर के पेट्रोल पंपों पर बदले हालात, कहीं 300 रुपये की लिमिट, कहीं ईंधन सप्लाई ठप

हल्द्वानी: शहर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के प्रशासनिक दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आ रही है। शुक्रवार को कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री सीमित कर दी गई, जबकि कुछ पंपों पर सप्लाई न होने से ताले लटके रहे।

300 रुपये तक सीमित की गई बिक्री

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित Bharat Petroleum के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को अधिकतम 300 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया गया। अचानक लगी इस सीमा से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ पंपों पर बिक्री पूरी तरह बंद

Hindustan Petroleum (एचपी) के सतवाल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं हो सकी। पंप कर्मचारियों के अनुसार कंपनी से ईंधन की आपूर्ति नहीं होने के कारण पंप बंद रखना पड़ा। पंप बंद रहने के दौरान मरम्मत कार्य भी कराया गया।

इसी तरह देवलचौड़ चौराहे के पास स्थित Indian Oil Corporation के पेट्रोल पंप पर लगातार दूसरे दिन सामान्य पेट्रोल खत्म हो गया। यहां उपभोक्ताओं को केवल प्रीमियम पेट्रोल की ही बिक्री की गई।

एडवांस पेमेंट पर ही मिल रहा ईंधन

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा के मुताबिक मांग के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक पेट्रोल और डीजल की कम आपूर्ति हो रही है। साथ ही, अब कंपनियां एडवांस पेमेंट के आधार पर ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं, जबकि पहले डिलीवरी के समय या किश्तों में भुगतान की सुविधा मिलती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *