Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, लौटेगी ठंड

उत्तराखंड मौसम अपडेट। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। आज पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात के आसार जताए हैं।

मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से पूरे सीमांत क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *