धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, नए मंत्रियों के साथ अहम फैसलों पर मंथन

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह देहरादून स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो गई। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें पांच नए मंत्री भी शामिल हुए हैं।

अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार बैठक में परिवहन, शिक्षा, वन, पंचायतीराज सहित कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को तेज गति देना और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करना है।

नए मंत्रियों का स्वागत

बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी मंत्रियों से राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पीएम का संदेश पढ़कर सुनाया गया

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने यह संदेश बैठक में पढ़कर सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *