देहरादून। Dehradun में शुक्रवार को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Gurmit Singh ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल में खाली पदों को भर दिया गया।
ये बने नए मंत्री
मंत्रिमंडल विस्तार में जिन विधायकों को शामिल किया गया, उनमें खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल हैं। सभी को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लंबे समय से चल रही थी कवायद
प्रदेश में काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद अंतिम निर्णय लिया गया।
समारोह में कई नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।
पांच पद थे खाली
धामी सरकार में मंत्रिमंडल के कुल पांच पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। इनमें एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था, जबकि तीन पद पहले से खाली थे।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सरकार के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।