देहरादून में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार और 3 महिलाओं को किया रेस्क्यू

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को गोपनीय सूचना मिली थी कि बिंदाल क्षेत्र में एक घर में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के बाद एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

रातों-रात हुई छापेमारी में खुला राज

16 मार्च की रात गांधी नगर, रघुनाथ मंदिर के पास स्थित मकान में औचक छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के अंदर 3 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने रानी देवी, आशीष कुमार पाण्डे और फुलो खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि रानी देवी लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजती थी और आशीष कुमार लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके एवज में मोटा कमिशन लेता था।

गिरफ्तार तीनों के खिलाफ कोतवाली कैण्ट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पीड़िताओं की सुरक्षा सुनिश्चित

तीन महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपी की तलाश जारी है।

केस दर्ज, आगे की जांच जारी

आरोपियों के खिलाफ अनैतिक यातायात निवारण अधिनियम की धाराओं (3/4/5/6/7) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

शामिल रही पुलिस टीम

इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश पंत, एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, उप निरीक्षक विनयता चौहान सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *