बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में लग सकती है मुहर

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

चारधाम यात्रा: आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

हर साल चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन निःशुल्क हैं, लेकिन विशेष पूजाओं के लिए समिति द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

केदारनाथ धाम में वर्तमान शुल्क

केदारनाथ मंदिर में विभिन्न पूजाओं के लिए निर्धारित शुल्क इस प्रकार है:

रुद्राभिषेक पूजा (पांच श्रद्धालु) – ₹7200

अभिषेक पूजा – ₹9500

लघु रुद्राभिषेक – ₹6100

षोडशोपचार पूजा – ₹5500

अष्टोपचार पूजा (पांच श्रद्धालु) – ₹950

पूरे दिन की पूजा – ₹28,600

बदरीनाथ धाम में वर्तमान शुल्क

बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजाओं के लिए शुल्क इस प्रकार है:

महाभिषेक पूजा – ₹4700 प्रति यात्री

अभिषेक पूजा – ₹4500

पूरे दिन की पूजा – ₹12,000

श्रीमद भागवत पाठ – ₹51,000

सूत्रों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से विशेष पूजा के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और व्यवस्थाओं की वर्तमान जरूरतों को देखते हुए समिति शुल्क संशोधन पर विचार कर रही है।

आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *