चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर सोमवार शाम पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

एक पक्ष की ओर से दीपक और उसके दोस्त अक्षय का नाम सामने आया है, जबकि दूसरे पक्ष में मनआनंद शामिल है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *