उत्तराखंड में जल्द मकान गणना होगी शुरू, जानिए क्या होगे 33 सवालों की अधिसूचना, गोपनीयता होगी सुनिश्चित

देहरादून : उत्तराखंड में मकानों की गणना (House Census) के लिए गृह मंत्रालय ने 33 महत्वपूर्ण सवालों की अधिसूचना जारी कर दी है। इन सवालों में आपके घर के फर्श, दीवार, छत की सामग्री, मकान मालिक की जानकारी, बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं के बारे में विवरण मांगा जाएगा।

मकान गणना की समय-सीमा 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक पूरे राज्य में मकान गणना प्रस्तावित है।

तैयारी और प्रशिक्षण:

जनगणना निदेशालय ने अभियान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण भी जल्द ही आयोजित होंगे। जानकारी के अनुसार जिलावार प्रशिक्षण 19 से 28 फरवरी के बीच होगा। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और सेंसस क्लर्क को प्रशिक्षित किया जाएगा।

गोपनीयता सुनिश्चित:

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी सवाल पूरी तरह से गोपनीय रहेंगे। साथ ही बताया कि यह जानकारी किसी भी मंच, फोरम या सरकारी रिकॉर्ड में साझा नहीं की जाएगी।

प्रशिक्षण का फोकस:

गणना के दौरान नए प्रावधान, प्रक्रियाएं और तकनीकी पहलुओं जैसे सीएमएमएस पोर्टल (CMMS Portal) की जानकारी दी जाएगी।साथ ही मकान गणना टीम प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र में जाकर वास्तविक सर्वे कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *