राष्ट्रीय खेलों के मेडलिस्ट को मिल सकती है सरकारी,कैबिनेट की मुहर संभव नौकरी,

देहरादून। उत्तराखंड के 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को सीधे नौकरी देने का प्रस्ताव इस महीने 25 फरवरी को राज्य कैबिनेट में पेश किया जा सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरी का आश्वासन दिया है।

शानदार प्रदर्शन रहा उत्तराखंड का

पिछले साल आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया।

पदक विजेताओं के लिए नौकरी नीति

सरकार की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जानी है। हालांकि, राष्ट्रीय खेलों के एक साल बाद भी अधिकांश पदक विजेताओं को नौकरी नहीं मिल पाई है। विभाग की ओर से प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है, जो अब तक लंबित रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव पेश होने के बाद जल्द ही पदक विजेताओं को नौकरी मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *