Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बड़ा हादसा , ट्रक कार पर पलटा; लगी भीषण आग

देहरादून। राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और मौके पर यातायात व्यवस्था को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की कमानी टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *