इस नेशनल पार्क में सालो बाद दिखी भालू की नई प्रजाति 

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल पार्क की घाटियों में दिखी भालू की वह प्रजाति जो सालों पहले इस नेशनल पार्क में देखने को मिलती थी। यह भालू अक्सर समुन्द्रतल से चार हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखें जाते हैं।

 

गंगोत्री नेशनल पार्क में अक्सर दुर्लभ वन्य जानवर देखने को मिलते हैं जैसे स्नो लैपर्ड, भरल और लाल लोमड़ी आदि।लेकिन इस बार गंगोत्री नेशनल पार्क के नेलांग और जादूंग घाटी में पहली बार भूरे भालू की प्रजाति को देखा गया है। पार्क में लंबे समय के बाद भूरे भालू और उसके परिवार को विचरण करते हुए देखा गया। जानकारी के अनुसार भूरा भालू अक्सर समुद्रतल से चार हजार मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं।

 

बता दे कि अब तक गोमुख क्षेत्र में करीब 6, केदारताल में 3 भूरे भालू देखने को मिले हैं। नेलांग और भैरा घाटी के बीच दुमका में पहली बार पार्क के कर्मचारियों को गश्त के दौरान भूरा भालू देखने को मिला है।

 

वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि गोमुख और केदारताल में भूरा भालू अक्सर देखने को मिलता हैं लेकिन नेलांग, जादूंग की ओर ये बहुत वर्षों बाद देखा गया हैं । यह पार्क के पारिस्थितिक तंत्र के लिए शुभ संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *