सीएम धामी ने अपने खेत का चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को किए भेंट, राजनीति को दी नई दिशा

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को संवेदनशीलता और आत्मीयता से भरा क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खेत में उगाए गए धान से बने चावल लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पहुंचे और उन्हें भेंट किए।

 

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने अपने खेत में स्वयं हल चलाकर धान की फसल तैयार की थी, जिसे लेकर राजनीतिक तंज भी कसे गए थे। लेकिन उसी फसल से तैयार चावल को भेंट कर मुख्यमंत्री ने राजनीति में सौहार्द, सम्मान और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि संस्कृति, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के सम्मान का प्रतीक है।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पहल से राज्य की राजनीति में सकारात्मक माहौल बनने का संकेत मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *