उत्तराखंड में आज मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, सीएम धामी बोले—देश को मिला समानता का संदेश

देहरादून | उत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से किया गया यूसीसी लागू करने का वादा पूरा किया है। संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना के अनुरूप यूसीसी लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड, जहां गंगा-यमुना, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे पवित्र धाम हैं, वहीं से समानता, न्याय और सामाजिक समरसता का संदेश पूरे देश को दिया गया है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू होने का एक वर्ष पूरा होने पर पूरे राज्य में यूसीसी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

 

इस अवसर पर सभी जिलों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद और महिला सशक्तीकरण से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि यूसीसी सामाजिक समानता और नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *