Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में मौसम बदला: पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, 31 सड़कें बंद

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार अधिक बताए गए हैं। वहीं मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 30 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

 

प्रदेश में 31 सड़कें बंद

बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में दो बॉर्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग समेत कुल 31 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रभावित देहरादून जिला है, जहां एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में दो बॉर्डर रोड और तीन ग्रामीण मार्ग, टिहरी में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

 

गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी सुचारू नहीं हो सका। वहीं यमुनोत्री हाईवे को रविवार को करीब 52 घंटे बाद खोल दिया गया। गढ़वाल क्षेत्र के 20 से अधिक ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद हैं और कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। मौसम साफ होने पर प्रशासन मार्ग खोलने और बिजली बहाल करने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *